Bhumkar Niwas, Near Datta Mandir, Ambegaon Budruk, Pune – 411046,Maharashtra, India Reg. No.U88900RJ2024NPL094234
Bhumkar Niwas, Near Datta Mandir, Ambegaon Budruk, Pune – 411046,Maharashtra, India Reg. No.U88900RJ2024NPL094234
Peacekeepers Welfare Foundation Peacekeepers Welfare Foundation
✻ संस्था के कार्य ✻
१.
पुलिस और नागरिकों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करना।
२.
पुलिस की न्यायसंगत समस्याओं का समाधान करने में सहयोग करना।
३.
पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करना।
४.
क्षेत्र में कोई बड़ा या जटिल अपराध होने पर पुलिस प्रशासन को साक्ष्य एवं सुराग उपलब्ध कराने में सहायता करना।
५.
पुलिस परिवारों के कल्याण हेतु कार्य करना।
६.
समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि बनाना तथा उनके प्रति गलतफहमियां दूर करना।
७.
पुलिस संबंधी समस्याओं को शासकीय स्तर तक पहुंचाना तथा समय-समय पर केंद्र एवं राज्य गृह मंत्रालय को पत्राचार कर मांगों को प्रस्तुत करना।
८.
विभिन्न सामाजिक उपक्रम एवं कार्यक्रम आयोजित करना।
९.
सड़क दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाने में सहायता करना।
१०.
दुर्घटना पंचनामा के समय पुलिस को सहयोग करना तथा प्रत्यक्षदर्शी (गवाह) उपलब्ध कराने में मदद करना।
११.
संस्था का कोई सदस्य गलत आचरण करते हुए पाए जाने पर उसकी सदस्यता रद्द की जाएगी।
१२.
समाज में होने वाली अवैध गतिविधियों की जानकारी समय-समय पर पुलिस प्रशासन को देना।
१३.
आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता करना।
१४.
संस्था के कार्य करते समय स्वयंसेवकों को किसी भी प्रकार के पारिश्रमिक या लाभ की अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए।
१५.
संस्था किसी भी राजनीतिक दल से संबद्ध नहीं है।
१६.
पहचान एवं परिचय का उपयोग केवल उचित कार्यों के लिए करें, किसी गलत कार्य हेतु नहीं।
१७.
संस्था का सदस्य बनने के लिए संस्था द्वारा निर्धारित शुल्क एवं सहायता निधि देय होगी।
१८.
रात्रि के समय अपने क्षेत्र में गश्त करने से पूर्व पुलिस प्रशासन की अनुमति लेना आवश्यक होगा।
१९.
सड़क या किसी चौक पर खड़े होकर यातायात नियंत्रण में सहयोग करना।
२०.
आर.टी.ओ., गृहक्षक दल, कारागार पुलिस, एस.आर.पी. आदि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करना।
२१.
गणेशोत्सव, नवरात्रि तथा अन्य बड़े उत्सवों में स्वयंसेवक के रूप में कार्य करना।
२२.
चौक-चौराहों पर खड़े होकर वाहन चालकों एवं नागरिकों को यातायात नियमों के पालन हेतु मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान करना।
२३.
सदस्यों को कोई भी गैरकानूनी कार्य नहीं करना चाहिए और न ही ऐसे लोगों से घनिष्ठ संबंध रखना चाहिए।
२४.
स्वयंसेवकों को पूर्णकालिक रूप से नहीं, बल्कि अपने खाली समय में संस्था का कार्य करना चाहिए।
२५.
संस्था के नियमों का उल्लंघन, लेटरहेड, हस्ताक्षर या मुहर का दुरुपयोग करने का प्रयास करने पर सदस्यता समाप्त की जा सकती है तथा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
२६.
पुलिस परिवारों के लिए स्वास्थ्य, नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर आयोजित करना।
शिकायत