Bhumkar Niwas, Near Datta Mandir, Ambegaon Budruk, Pune – 411046,Maharashtra, India Reg. No.U88900RJ2024NPL094234
Bhumkar Niwas, Near Datta Mandir, Ambegaon Budruk, Pune – 411046,Maharashtra, India Reg. No.U88900RJ2024NPL094234
Peacekeepers Welfare Foundation Peacekeepers Welfare Foundation
✻ संस्था के सदस्य नियम एवं शर्तें ✻

१. सदस्य पात्रता :

  • आयु १८ वर्ष से अधिक होना आवश्यक है।
  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक के विरुद्ध कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए।
  • समाजहित एवं पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की भावना होना आवश्यक है।

२. सदस्य की जिम्मेदारियाँ :

  • पुलिस प्रशासन को विभिन्न सामाजिक उपक्रमों, कार्यक्रमों एवं बंदोबस्त में सहयोग करना।
  • कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु सदैव सहयोग करना।
  • संस्था की बैठकों में उपस्थित रहना तथा लिए गए निर्णयों का पालन करना।
  • संस्था की छवि को नुकसान पहुँचाने वाला कोई कार्य या व्यवहार न करना।

३. नियम एवं आचार संहिता :

  • अनुशासित, ईमानदार एवं जिम्मेदार रहना आवश्यक है।
  • मद्यपान, जुआ, नशा एवं अन्य गैरकानूनी कृत्यों से दूर रहना अनिवार्य है।
  • पुलिस मित्र पहचान पत्र किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग हेतु नहीं देना चाहिए।
  • किसी भी व्यक्तिगत स्वार्थ हेतु संस्था के नाम का उपयोग करना प्रतिबंधित है।

४. सदस्यता समाप्ति :

  • नियमों का उल्लंघन अथवा अनुचित व्यवहार पाए जाने पर सदस्यता रद्द की जा सकती है।
  • स्वयं के इस्तीफे की स्थिति में सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाएगी।

५. संस्था के अधिकार :

  • सदस्यता स्वीकार अथवा अस्वीकार करने का अधिकार संस्था के पदाधिकारियों के पास सुरक्षित रहेगा।
  • संस्था को समय-समय पर नियम एवं शर्तों में परिवर्तन करने का अधिकार रहेगा।
✻ घोषणा (Declaration)

"मैं उपरोक्त सभी नियम एवं शर्तों को स्वीकार करते हुए शान्तिरक्षक कल्याण संस्था पुलिस मित्र का सदस्य बनने हेतु सहमत हूँ।"

दिनांक : __________________
आवेदक के हस्ताक्षर : ____________________________________
ऊपर के सभी नियम शान्तिरक्षक कल्याण संस्था के सदस्य और पदाधिकारियों के लिए हैं ।
शिकायत